फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   BJP claims to have won 13 BDC members

Chamba News: भाजपा ने 13 बीडीसी सदस्य जीतने का किया दावा

Sun, 31 May 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 31 May 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
BJP claims to have won 13 BDC members
भरमौर (चंबा)। भरमौर-पांगी क्षेत्र में 15 पंचायत समिति सदस्यों में से 13 पर जीते प्रत्याशियों पर भाजपा ने अपना होने का दावा किया है।
विज्ञापन

विधायक डॉ. जनकराज ने बताया कि भले ही बीडीसी का चुनाव पार्टी चिह्न पर नहीं हुआ लेकिन 13 बीडीसी सदस्य ऐसे हैं जो भाजपा के सच्चे सिपाही हैं। भरमौर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने बता दिया है कि वह कांग्रेस राज से तंग आ चुकी है। उन्हें विधायक बने अभी तीन साल हुए हैं, प्रदेश में उनकी सरकार भी नहीं है। बावजूद इसके वह अपने क्षेत्र की जनता के लिए हर मंच पर आवाज उठाने से पीछे नहीं रहे। यही भरमौर एनएच की हालत कई सालों से दयनीय बनी हुई थी लेकिन जब उन्होंने चक्का जाम किया तो कुछ दिनों बाद ही टारिंग का कार्य शुरू हो गया। अस्पतालों में डॉक्टरों के खाली पद भरने के लिए उन्होंने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। इसके परिणामस्वरूप उनके चुनाव क्षेत्र में कई डॉक्टरों की ज्वाइंनिंग के आदेश भी हुए। हालांकि, सरकार यहां डॉक्टर को भेजने के लिए तैयार ही नहीं थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed