फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Birsa Munda's important contribution in protecting the rights of the tribal community: Pathania

जनजातीय समुदाय के अधिकारों के संरक्षण में बिरसा मुंडा का अहम योगदान : पठानिया

Sun, 16 Nov 2025 06:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 16 Nov 2025 06:33 AM IST
विज्ञापन
Birsa Munda's important contribution in protecting the rights of the tribal community: Pathania
राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के समापन पर किन्नौर, लाहौल और स्पीति के कलाकारों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन

पारंपरिक लोक संस्कृति पर आधारित आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर(चंबा)। जनजातीय नायक भगवान विरसा मुंडा की 150वीं जयंती के पर भरमौर में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। समापन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे, जबकि उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।
मुख्यातिथि ने कहा कि जनजातीय नायक भगवान बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता आंदोलन तथा जनजातीय समुदाय के अधिकारों के संरक्षण में अहम योगदान है। उन्होंने उनके योगदान को नमन किया। अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों और सामाजिक शोषण के विरुद्ध संगठित संघर्ष कर जनजातीय समुदाय में जागृति पैदा की, जो राष्ट्र के स्वतंत्रता इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है। वर्तमान परिदृश्य में जनजातीय क्षेत्रों की चुनौतियों का समुचित समाधान एवं लोगों की आवश्यकताओं की पूर्ति और इन क्षेत्रों का समग्र एवं संतुलित विकास ही बिरसा मुंडा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन


उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के महान जननायक महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, विट्ठल भाई पटेल सहित अनेक महान स्वतंत्रता सेनानियों के अमूल्य योगदान का भी स्मरण किया। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने कार्यकाल में जनजातीय क्षेत्रों के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है। विभिन्न गतिविधियों में योगदान देने वाले अधिकरियों-कर्मचारियों सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला किन्नौर, लाहौल-स्पीति सहित चंबा के पांगी तथा भरमौर उपमंडलों की पारंपरिक लोक संस्कृति पर आधारित आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सांस्कृतिक दलों एवं कलाकारों ने खूब समां बांधा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed