फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   bird flue six died and 34 alive bird sample taken in chamba

बर्ड फ्लू: चंबा में छह मृत और 34 जिंदा मुर्गों के भरे सैंपल

Sat, 09 Jan 2021 10:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
bird flue six died and 34 alive bird sample taken in chamba
चंबा। जिले के एक पोल्ट्री फार्म में छह मुर्गे मृत मिले हैं। बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए पशुपालन विभाग की टीम के शनिवार को किए गए औचक निरीक्षण में यह बात सामने आई है। इस दौरान टीम ने छह मृत और 34 जिंदा पोल्ट्री के सैंपल एकत्रित किए गए। इन सैंपलों को जांच के लिए आरडीडीएल लैब जालंधर भेजा जाएगा। यहां से सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा के मृत मुर्गों की मौत के क्या कारण है।
विज्ञापन

सैंपल की रिपोर्ट में एक सप्ताह से अधिक समय लग सकता है। टीम ने जहां सैंपल एकत्रित किए तो वहीं, लोगों को भी बर्ड फ्लू से निपटने के लिए उचित निर्देश भी जारी किए। इसके साथ ही लोगों से आह्वान किया कि कुछ समय तक पोल्ट्री का सेवन करने से परहेज बरतें। इसके अलावा विक्रेताओं को भी बाहरी राज्यों से पोल्ट्री की खरीद न करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पशुपालन विभाग चंबा की ओर से रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। शनिवार को गठित रैपिड रिस्पांस की दो टीमों ने विभिन्न जगहों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसमें उपनिदेशक डॉ. राजेश सिंह, डॉ. चमन सिंह, डॉ. सुशील कुमार और डा. दीपिका नेगी मौजूद रहीं। इसके अलावा अन्य टीमें भी फील्ड पर निगरानी करती रहीं। गौरतलब है कि प्रदेश में बर्ड फ्लू की दस्तक से प्रशासन ने इससे निपटने के लिए व्यापक प्रयास किए हैं। एक तरफ जहां रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन किया गया है वहीं, दूसरी तरफ जिले के तमाम प्रवेश द्वारों पर चैक पोस्ट स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही नियमित सैंपलिंग करने के भी आदेश दिए हैं। पशुपालन विभाग चंबा के उपनिदेशक राजेश सिंह ने बताया कि शनिवार को जिले में चालीस सैंपल लिए गए। इनमें छह मृत और 34 जिंदा पोल्ट्री के सैंपल लिए गए है। उन्होंने कहा कि विभाग इस संबंध में नियमित निगरानी कर रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed