फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   bird flue chamba repid response team esteblish in sub division

बर्ड फ्लू : चंबा के प्रवेश द्वार हटली, लाहड़ू व नैणीखड्ड में चैक पोस्ट किए स्थापित

Thu, 07 Jan 2021 10:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
bird flue chamba repid response team esteblish in sub division
चंबा। सूबे में बर्ड फ्लू के प्रवेश को रोकने के लिए जिला प्रशासन चंबा और पशुपालन विभाग मुस्तैद हो गया है। इसके लिए विभाग ने उपमंडल स्तर पर पांच-पांच आरआरटी (रैपिड रिस्पांस टीमों) का गठन कर दिया है, जो क्षेत्र में पूरी निगरानी रखेंगे। प्रशासन के निर्देशानुसार विभाग की ओर से जिले के प्रवेशद्वार हटली, लाहड़ू़ और नैणीखड्ड में चेक स्थापित कर दिए गए हैं। जिले के निजी पोल्ट्री फॉर्म मालिकों को सावधानियां बरतने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही बाहरी राज्यों से आने वाली पोल्ट्री आपूर्ति पर नजर बनाए रखने के लिए कहा गया है। अगर किसी में लक्षण दिखते है, तो इसकी जांच करवाई जाएगी। इसके अलावा रैंडम सैंपलिंग भी करवाई जाएगी। पशुपालन विभाग ने इस संदर्भ में व्यवस्था तैयार की दी है। प्रशासन ने सख्त हिदायत दी है कि प्रभावित क्षेत्रों से किसी भी प्रकार से पोल्ट्री आपूर्ति न की जाए। इसके अलावा पशुपालन विभाग की ओर से लोगों से आह्वान किया कि है कि वे जब तक हालात सामान्य न हो, परहेज करें।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के बीच अब बर्ड फ्लू की दस्तक ने लोगों और सरकार की चिंता बढ़ा दी है। देश के विभिन्न राज्य हरियाणा, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात और केरल में पक्षियों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा हिमाचल में भी बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। चंबा के साथ लगते जिला कांगड़ा के ज्वाली, देहरा, इंदौरा और फतेहपुर में भी प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। यहां पोल्ट्री बिक्री पर पूरी तरह रोक है। ऐसे में साथ लगते चंबा में भी प्रशासन मुस्तैद है। बर्ड फ्लू को नियंत्रण करने के लिए पशुपालन विभाग ने सभी व्यवस्थाएं बना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुपालन विभाग चंबा के उपनिदेशक राजेश सिंह ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिले के प्रवेश द्वार लाहड़ू़, नैणीखड्ड और हटली में चेक पोस्ट स्थापित कर दिए है। इसके अलावा आरआरटी का भी गठन किया गया है। रैंडम सैंपलिंग भी करवाई जाएगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि हालात सामान्य होने तक पोल्ट्री से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed