{"_id":"6022c2d88ebc3e700373c959","slug":"bird-flu-teams-removed-from-check-posts-set-up-in-district-entrances-in-chamba-chamba-news-sml360413673","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्ड फ्लू: जिले के प्रवेश द्वारों में स्थापित चेक पोस्टों से टीमें हटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्ड फ्लू: जिले के प्रवेश द्वारों में स्थापित चेक पोस्टों से टीमें हटाई
विज्ञापन
चंबा। कोरोना महामारी के बीच बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए पशुपालन विभाग ने जिला चंबा के प्रवेश द्वारों पर चेक पोस्टों पर टीमें तैनात की थीं। अब स्थिति सामान्य होते ही विभाग ने टीमों को हटा दिया है। यह टीमें पठानकोट-भरमौर मार्ग पर तुन्नुहट्टी बैरियर व जिला के दूसरे प्रवेश द्वारों लाहड़ू में तैनात थी। बहरहाल, विभाग ने इन टीमों के कर्मचारियों को बुलाकर पशु औषधालयों में तैनात कर दिया है। वहीं, दूसरी तरफ पशुपालन विभाग चंबा द्वारा बर्ड फ्लू को लेकर जागरूकता अभियान जारी रखा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनवरी माह के पहले सप्ताह में प्रदेश के अन्य जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद जिला में भी सतर्कता बरती गई। जिला के प्रवेश द्वारों में जहां चेक पोस्टें स्थापित की गईं तो वहीं आरआरटी का गठन कर जिला में पहुंचने वाली पोल्ट्री की सैंपलिंग की गई। जिला भर से करीब साठ सैंपल एकत्रित किए गए थे। जिनकी रिपोर्ट निगेटिव रही है। जो जिला चंबा के लिए एक राहत भरी खबर है। रिपोर्ट आने के बाद विभाग ने अब प्रवेश द्वारों पर सख्ती कम कर दी है और तैनात कर्मचारियों को उनके संस्थानों में भेज दिया गया है।
पशुपालन विभाग चंबा के उपनिदेशक राजेश सिंह ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिला के प्रवेश द्वारों की चेक पोस्टों से टीमें हटा दी हैं। विभाग द्वारा वर्तमान में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर दोबारा से चेक पोस्टों में टीमें तैनात की जाएंगी। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है और बर्ड फ्लू का जिला में कोई मामला सामने नहीं आया है।