फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   biometric machines in departments

भरमौर में पांच विभागों को बायोमीट्रिक मशीनें लगाने का बजट जारी

Wed, 17 Feb 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ भरमौर (चंबा)।
ब्यूरो, अमर उजाला/ भरमौर (चंबा)। Updated Wed, 17 Feb 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन

अधिकारियों और कर्मचारियों की गैर हाजिरी से तंग आ चुके भरमौर प्रशासन ने कई विभागों को बायोमीट्रिक मशीन लगाने के लिए बजट जारी कर दिया है। इन विभागों के कर्मचारियों की हाजिरी अब मशीन पर लगेगी और हाजिरी न लगने पर उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा।

विज्ञापन


इससे पूर्व उपमंडल प्रशासन ने जून  माह में भी सभी कार्यालयों को बायोमीट्रिक मशीनें लगाने के निर्देश दिए थे लेकिन एसडीएम कार्यालय और आईटीआई के अलावा कहीं पर भी ये मशीनें नहीं लग पाई। उस समय ज्यादातर विभागों ने बजट के अभाव में मशीनें न लग पाने की बात कही थी। जिसके बाद अब प्रशासन ने शिक्षा संस्थान, फूड सप्लाई विभाग, आबकारी  एवं कराधान विभाग, पर्वतारोहण केंद्र व तहसील कार्यालय में बायोमीट्रिक मशीन लगाने के लिए बजट का प्रबंध कर दिया गया है।
विज्ञापन


इन सभी कार्यालयों में जल्द ही ये मशीनें स्थापित हो जाएंगी जिसके बाद कर्मचारी ड्यूटी छोड़कर भाग नहीं पाएंगे। एसडीएम डॉ. जितेंद्र  कंवर ने विभागों को बायोमीट्रिक मशीनें लगाने के लिए बजट जारी होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि भरमौर में सर्दियों का वेतन पहले मिल जाने की वजह से अक्सर कर्मचारी ड्यूटी से गायब रहते हैं। ये मशीनें ऐसे कर्मचारियों पर लगाम कसेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि कोई कर्मचारी बार-बार गैर हाजिर रहता है और उसकी शिकायत आती है तो प्रशासन कर्मचारी के खिलाफ सख्त  कार्रवाई अमल में लाएगा। उन्होंने बजट जारी होने वाले सभी विभागों से आह्वान किया है कि वे जल्द से जल्द बायोमीट्रिक मशीनों का प्रबंध कर लें। एसडीएम कार्यालय से जल्द ही औचक निरीक्षण का प्रबंध किया जाएगा और जिन कार्यालयों में मशीनें नहीं होंगी उसके प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed