फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bhaui School Upgraded; Now a Central Primary School

Chamba News: भौंई स्कूल का बढ़ा दर्जा, अब बनी केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला

Thu, 08 Oct 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 08 Oct 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Bhaui School Upgraded; Now a Central Primary School
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद शिक्षा निदेशालय ने जारी की अधिसूचना, केंद्रीय मुख्य शिक्षक का पद भी स्वीकृत
विज्ञापन

लंबे समय से उठ रही थी स्कूल के उन्नयन की मांग, घोषणा के अमल में आने से क्षेत्रवासियों में खुशी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शिक्षा खंड मैहला के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला भौंई को अब केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला का दर्जा मिल गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चंबा दौरे के दौरान स्कूल का दर्जा बढ़ाने की घोषणा की थी।
अब शिक्षा विभाग के निदेशालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही विद्यालय में केंद्रीय मुख्य शिक्षक का पद भी स्वीकृत किया गया है।
स्कूल का दर्जा बढ़ने से भौंई और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला बनने के बाद विद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों के संचालन में भी सुधार आएगा। आसपास के गांवों से स्कूल में आने वाले विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर पर बेहतर शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

स्थानीय लोग लंबे समय से विद्यालय का दर्जा बढ़ाने की मांग कर रहे थे। उनका कहना है कि क्षेत्र में बच्चों की संख्या और शैक्षणिक जरूरतों को देखते हुए स्कूल का उन्नयन जरूरी था। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब अधिसूचना जारी होने से लोगों की मांग पूरी हुई है। रमेश कुमार, सुनील कुमार, अजय कुमार, अमित कुमार और सुरेंद्र कुमार ने कहा कि स्कूल का दर्जा बढ़ने से क्षेत्र के बच्चों को लाभ मिलेगा। उन्होंने इसके लिए सरकार और शिक्षा विभाग का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा मनोहर लाल ने बताया कि निदेशालय की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में केंद्रीय मुख्य शिक्षक का पद भी स्वीकृत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed