{"_id":"6aea15ab2e8da20d790fd7fc","slug":"bhattiyat-region-receives-a-gift-of-36-developmental-projects-worth-rs-41990-crore-chamba-news-c-88-1-ssml1006-201994-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भटियात क्षेत्र को 419.90 करोड़ की 36 विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भटियात क्षेत्र को 419.90 करोड़ की 36 विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात
Wed, 04 Nov 2026 10:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 04 Nov 2026 10:40 AM IST
विज्ञापन
चंबा के भटियात में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू।स्रोत प्रशासन
चुवाड़ी (चंबा)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भटियात विधानसभा क्षेत्र को 419.90 करोड़ रुपये की 36 विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात दी। मंगलवार को दौरे के दौरान उन्होंने जल शक्ति और लोक निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए।
उन्होंने 5.42 करोड़ रुपये की लागत से तैयार एफआईएस खगल-सिहुंता पुनर्निर्माण योजना, ग्राम पंचायत जतरून में 1.03 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना और 60.78 करोड़ रुपये की लागत से तैयार उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना का लोकार्पण किया।
इनसे भटियात तहसील की बगढार नगाली, डलोग, मोरनू, सुदली, चुहन, नैनीखड्ड, बैली, बलेरा, जिऊंता, तुन्नुहट्टी, मेल, समलेऊ, टप्पर, पढ़ोरतु, मनोला, रुलियाणी, ओसल, बाथरी और शेरपुर सहित विभिन्न पंचायतों के गांवों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
वहीं, चुवाड़ी कस्बे के लिए 19.19 करोड़ रुपये की सीवरेज योजना, जतरून, त्रिमत और सलोह गांवों में 4.19 करोड़ रुपये के बाढ़ सुरक्षा कार्य और मोतला गांव में 1.74 करोड़ रुपये के बाढ़ सुरक्षा कार्यों का लोकार्पण किया।
समोट और आसपास के गांवों के लिए 11.61 करोड़ रुपये की ग्रेविटी पेयजल योजना व सरनू, सलोह, चुलाड़ी और आसपास के क्षेत्रों के लिए 1.71 करोड़ रुपये की उठाऊ सिंचाई योजना भी जनता को समर्पित की।
इसके अतिरिक्त ककीरा कस्बा, गाहर, परछोड़ और आसपास के गांवों के लिए नाबार्ड के तहत 37.52 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल योजना और एडीबी के तहत 8.81 करोड़ रुपये की डंगोरी पेयजल योजना के संवर्धन एवं पुनर्निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।
साथ ही लोक निर्माण विभाग की पांच सड़क एवं पुल परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया गया। इनमें 20.34 करोड़ रुपये से चुवाड़ी-जोत सड़क का उन्नयन, 4.25 करोड़ रुपये से समोट-मन्हुटा सड़क, 6.18 करोड़ रुपये से टुंडी-धरून सड़क का उन्नयन, 6.25 करोड़ रुपये से बलाणा-गोला संपर्क मार्ग तथा 3.19 करोड़ रुपये की लागत से सिहुंता-जोलना खास सड़क पर नरेलू नाले में 25 मीटर स्पैन पुल का निर्माण शामिल है। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग की 14 परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखीं।