{"_id":"64972a20d95e14c48b064406","slug":"bhatiyat-festival-will-be-celebrated-in-chuwadi-pathania-chamba-news-c-88-1-ssml1006-1757-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुवाड़ी में मनाया जाएगा भटियात उत्सव : पठानिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुवाड़ी में मनाया जाएगा भटियात उत्सव : पठानिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुवाड़ी (चंबा)। आने वाले समय में भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी में भटियात उत्सव मनाया जाएगा। यह बात विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने चुवाड़ी छिंज मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश के बावजूद मेलों की प्राचीन परंपराओं एवं संस्कृति को संजोकर रखना हमारा कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि मेले हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं और इनसे आपसी भाईचारा बढ़ता है। मेले और उत्सवों के आयोजन से हमारी संस्कृति को संजोने और सहेजने को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष भर विभिन्न अवसरों पर मेलों का आयोजन किया जाता है जो समाज में समरसता और मेलजोल की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने मेला कमेटी को एक लाख रुपये देने की घोषणा की। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने लखदाता पीर मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की मनोकामना की और मंदिर से मेला स्थल तक शोभायात्रा में भाग लिया। इसके बाद दंगल शुरू किया गया। इसमें स्थानीय पहलवानों के साथ बाहरी पहलवानों ने भी अपना दमखम दिखाया। कुश्ती देखने के लिए काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।