फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bharmour's Chaurasi entrance gate will be built on the lines of Shimla's Mall Road.

Chamba News: शिमला के मालरोड की तर्ज पर बनेगा भरमौर का चौरासी प्रवेश द्वार

Wed, 26 Jun 2024 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 26 Jun 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Bharmour's Chaurasi entrance gate will be built on the lines of Shimla's Mall Road.
भरमौर (चंबा)। शिमला के मालरोड की तर्ज पर भरमौर के चौरासी प्रवेश द्वार से हेलीपैड तक सड़क चकाचक होगी। लोक निर्माण विभाग 17 लाख की धनराशि खर्च इस मार्ग पर सोलिंग और टारिंग करवा रहा है।
विज्ञापन

सड़क के किनारे सुंदर रेलिंग लगाई जाएंगी। वाहनों की गति पर अंकुश लगाने के लिए स्पीड ब्रेकर लगाए जाएंगे। स्थानीय लोग काफी समय से मांग कर रहे थे कि चौरासी प्रवेश द्वार से हेलीपैड तक 600 मीटर सड़क के इस भाग की दयनीय हालत को सुधारा जाए। मार्ग खस्ताहाल होने से स्कूली विद्यार्थियों से लेकर राहगीरों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही थी। इसके लिए व्यापार मंडल ने भी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था। इसमें उन्होंने इस मार्ग की हालत को सुधारने की मांग रखी थी। ऐसे में लोक निर्माण विभाग ने मार्ग की हालत को सुधारने का कार्य शुरू करवा दिया है। मणिमहेश यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं को सड़क की दयनीय हालत के कारण कोई परेशानी नहीं होगी। मणिमहेश जाने वाले जम्मू-कश्मीर के जत्थे एक दिन का पड़ाव हेलीपैड में डालते हैं। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग के इस कार्य की सराहना की है। साथ ही शीघ्र इस कार्य को पूरा करने की मांग की है। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विशाल चौधरी ने बताया कि चौरासी प्रवेश द्वार से लेकर हेलीपैड तक सड़क की हालत को सुधारने का कार्य शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed