{"_id":"5d5ea0978ebc3e6c2b724d61","slug":"bharmour-pathankot-road-blocked-due-to-landslide-chamba-news-sml304745148","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर-एनएच मार्ग पर जरंगला के समीप सुबह के वक्त मार्ग हुआ बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरमौर-एनएच मार्ग पर जरंगला के समीप सुबह के वक्त मार्ग हुआ बंद
विज्ञापन
चंबा। भरमौर-पठानकोट हाईवे वीरवार सुबह जरंगला नामक स्थान पर भूस्खलन होने से बाधित हो गया है। इसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हाईवे बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। मणिमहेश श्रद्धालु सुबह के समय भरमौर के लिए रुख कर रहे थे, जो मलबा गिरने के कारण फंस गए। सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण चंबा की टीम मौके पर पहुंची। हाईवे पर पहाड़ी से भारी भरकम भूस्खलन हुआ था।
करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मशीनरी ने मार्ग बहाल किया। इसके बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। दूसरी तरफ राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण चंबा के अधिकारियों ने यात्रियों से आह्वान किया है कि भूस्खलन ग्रसित क्षेत्रों में सावधानी पूर्वक गुजरें। इसके साथ ही ऐसे स्थानों पर एक समय में एक ही वाहन दौड़ाएं। जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। गौरतलब है कि बीते दिनों भारी बारिश के कारण भरमौर मार्ग को काफी नुकसान पहुंचा है। भारी बरसात के कारण जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। इस कारण मणिमहेश यात्री फंस रहे हैं।
बग्गा के समीप रावी के वेग के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हुई थी। इसे एनएच प्रबंधन की ओर से दुरुस्त करवा दिया गया है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण चंबा के अधिशासी अभियंता राजिंद्र शेखड़ी ने बताया कि जरंगला के समीप भूस्खलन से मार्ग बाधितहुुआ था। सूचना मिलने के बाद सड़क बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालु भूस्खलन ग्रसित क्षेत्रों से सावधानी के साथ आवाजाही करें।