फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   bharmour holi student toper in merit 10th

जनजातीय क्षेत्र होली-भरमौर के दो विद्यार्थियों ने चमकाया क्षेत्र का नाम

Tue, 09 Jun 2020 09:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
bharmour holi student toper in merit 10th
चंबा। जनजातीय क्षेत्र होली-भरमौर के दो विद्यार्थियों ने दसवीं की वार्षिक परीक्षा परिणाम में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। इसमें 687 अंकों के साथ करूण पांचवें, 685 अंकों के साथ अर्श सातवें स्थान पर रहे हैं जबकि चंबा की हटिका ने दसवां स्थान हासिल किया है। जिला मुख्यालय निवासी क्लर्क की बेटी ने टॉप टेन में जगह बनाकर परिवार का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

मंगलवार देरशाम निकले दसवीं के परीक्षा परिणाम के बाद तीनों बच्चों के घरों में बधाई देने वालों का तांता लग गया। वहीं, बच्चों के परिजन भी बच्चों की कामयाबी से फूले नहीं समाएं। दसवीं में मेरिट सूची में लोहा मनवाने के बाद होली-भरमौर से संबंध रखने वाले छात्र प्रशासनिक सेवाओं में जाकर लोगों की सेवा की चाह दिल में रखे हैं।
विज्ञापन

वहीं, चंबा की छात्रा हटिका अध्यापिका बनकर बच्चों का भविष्य संवारना चाहती है। बता दें कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते इस मर्तबा निर्धारित समय के बाद दसवीं की वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। इस वजह से रिजल्ट का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों में भी कशमकश की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार देरशाम निकले रिजल्ट में कबायली क्षेत्र होली-भरमौर के दो बच्चों ने प्रदेश भर की मेरिट सूची में पांचवां और सातवां स्थान प्राप्त किया। रावमापा होली के छात्र करूण कुमार 687 अंकों के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया।
वहीं, डीएवी पब्लिक स्कूल भरमौर के छात्र अर्श वशिष्ठ ने 685 अंकों के साथ सातवां स्थान पर रहे हैं। इसके अलावा जिला मुख्यालय होली हिमालयन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंबा की छात्रा हटिका ने 97.43 अंकों के साथ दसवां स्थान प्राप्त किया। मेरिट सूची में आने वाले तीनों विद्यार्थियों ने अपनी सफलताओं का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया है।

शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र पॉल ने वार्षिक परीक्षा की प्रदेश भर की टॉप-टेन की सूची में आने वाले तीनों विद्यार्थियों को बधाई दी है। इसके साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed