{"_id":"5f79eca18ebc3eefbb075df5","slug":"bharmour-5-panchyat-electiricity-cut-for-five-hour-chamba-news-sml3472505137","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनजातिय भरमौर की 29 पंचायतो में पांच घंटे गुल रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनजातिय भरमौर की 29 पंचायतो में पांच घंटे गुल रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर की 29 पंचायतों में बिजली की आपूर्ति गुल रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार सुबह आठ बजे गुल हुई बिजली दोपहर एक बजे बहाल हो पाई। इसकी वजह से भरमौर के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बताया जा रह है कि 33 केवी लाइन कुरांह के पास क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस कारण बिजली की आपूर्ति भरमौर में बाधित हो गई। इससे लोग घरों में बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल नहीं कर पाए।
लोगों का कहना है कि बीते दो सालों से भरमौर में बिजली की व्यवस्था चरमरा चुकी है। इससे आए दिन बिजली गुल हो जाती है। बिजली बोर्ड भरमौर में लोगों को नियमित रूप से बिजली आपूर्ति मुहैया करवाने में असफल हो रहा है। बार बार लगने वाले बिजली कटों से छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई करने में भी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी अशोक कुमार, हंसराज, कमल, सुरेंद्र, भाग सिंह, योगराज, नरेंद्र, देसराज, सुरेश कुमार और भजन सिंह ने बताया कि भरमौर में बिजली की लाइनों की मरम्मत करने को लेकर कुछ समय पहले बोर्ड ने दो माह तक लगातार बिजली के कट लगाए। इसके बावजूद भी भरमौर में बिजली की आपूर्ति नियमित नहीं हो रही है। आए दिन लाइनों में खराबी देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में सर्दियां शुरू होने वाली है। ऐसा ही चलता रहा तो सर्दियों में भरमौरवासियों में अंधेरे में भी राते गुजारनी पड़ेगी। लोगों ने बिजली बोर्ड से इसका स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है।
बोर्ड के सहायक अभियंता विक्रम शर्मा ने बताया कि कुरांह में बिजली लाइन में खराबी आने से आपूर्ति बाधित हुई थी। लाइन में आई खराबी को ठीक करके बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई है।