फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   bhandal panchyat creat new anthor people pass resulutuion

भांदल पंचायत के नौ वार्डों को दो पंचायतो में बांटने का पारित हुआ प्रस्ताव,

Thu, 28 Nov 2019 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
bhandal panchyat creat new anthor people pass resulutuion
सलूणी (चंबा)। भांदल पंचायत को दो पंचायतों में बांटने का प्रस्ताव ग्रामीणों ने ग्रामसभा में पास किया है। ग्राम पंचायत भांदल में वीरवार को विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पंचायत प्रधान याकूब मांगरा ने की। इसमें पंचायत समिति उपाध्यक्ष योग सिंह गौतम विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

पंचायत सचिव वीरेंद्र कुमार ने पिछले चार वर्षों का लेखाजोखा ग्रामसभा के समक्ष रखा। इसके बाद ग्राम सभा में मौजूद ग्रामीणों ने भांदल पंचायत को दो पंचायतों में बांटने का मुद्दा छेड़ा। इसे जायज ठहराते हुए पंचायत प्रतिनिधियों ने भी स्वीकारा। इसको लेकर प्रस्ताव भी पास किया गया। इसमें निर्णय लिया गया कि भांदल पंचायत के नौ वार्डों को दो पंचायतों में बांटा जाए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मांग रखी कि भांदल का नाम बदलकर जसौह पंचायत किया जाए। जबकि दूसरी संघणी के नाम से पंचायत बनाई जाए। संघणी पंचायत में लंगेरा वार्ड, प्रियुुंगल-एक, दो, संघनी-एक व दो वार्ड को शामिल किया जाए। जबकि जसौह पंचायत में जलाड़ी वार्ड, दिगोड़ी, रंजनी, जलोट वार्ड को शामिल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम सभा में पारित प्रस्ताव को बीडीओ के माध्यम से पंचायती राजमंत्री को भेजा जाएगा। पंचायत प्रधान ने बताया कि पिछले वर्ष मनरेगा के तहत 80 लाख की धनराशि खर्च की गई है। 14वें वित्त आयोग में चार वर्षों में साठ लाख से अधिक धनराशि खर्च की गई।

खेती में पंचायत को देश भर में पहला स्थान मिला है। इसके तहत पंचायत को दस लाख रुपये का इनाम भी प्राप्त हुआ है। इस मौके पर उपप्रधान विपिन कुमार, बीडीसी मोहम्मद मुश्ताक, पूर्व प्रधान हेमराज चंदेल, पंचायत संसाधन व्यक्ति योग सिंह राणा सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed