फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bhandal massacre: Dissatisfied organizations created ruckus for two hours

भांदल हत्याकांड : कार्रवाई से असंतुष्ट संगठनों ने दो घंटे तक किया हो-हल्ला

Tue, 13 Jun 2023 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 13 Jun 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Bhandal massacre: Dissatisfied organizations created ruckus for two hours
चंबा। भांदल में युवक को मौत के घाट उतारने के बाद उसके टुकड़े कर बोरे में डाल कर ठिकाने लगाने के मामले में जांच से असंतुष्ट चल रहे बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने बचत भवन चंबा के बाहर दो घंटों तक खूब हो-हल्ला किया। गुस्साए विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की धीमी कार्रवाई पर एतराज जताते हुए नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के सदस्य भानू प्रताप सिंह, विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री शशि शर्मा, बजरंग दल के जिला संयोजक रवि भारद्वाज और राजपूत सभा के हिमांशु पठानिया ने पुलिस की ओर से की जा रही कार्रवाई पर असंतोष जताया है। उन्होंने हत्या के आरोपियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है। हालांकि इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मौके पर पहुंचकर माहौल को शांत करने के लिए विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तारियां करने और शक के आधार पर नाबालिगों पर निगाह रखने की बात कही है। कहा कि पुलिस गहनता से मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। आखिरकार राजस्व, बागवानी और जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी के मौके पर पहुंचकर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों को न बख्शने की बात कही। इसके बाद वे शांत हुए।
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग का मामला, युवती के चाचा-चाची गिरफ्तार
उपायुक्त अपूर्व देवगन और पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर जानकारी साझा की। उपायुक्त ने बताया कि चंबा शांतिप्रिय जिला है। बताया कि चंबा के लोग समझदार हैं। कुछ हादसे होने पर समस्त समुदायों का सहयोग मिला है। बताया कि क्षेत्र में होने वाली घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सभी लोगों से आपसी प्रेम और सौहार्द अपनाए रखने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आठ जून को मनोहर के लापता होने की सूचना मिली। इसके बाद सर्च टीम ने अभियान चलाया। नौ जून को उसका शव मिला जिसके बाद आरएफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य एकत्रित किए। बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा पाया गया है। इस दौरान एक व्यक्ति और दो लड़कियों से पूछताछ की गई। बताया कि बाद में व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को मामले में लड़की के चाचा-चाची को गिरफ्तार किया गया है। कहा कि पुलिस मामले की निष्पक्षता से हर पहलुओं को ध्यान में रख कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed