फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bhagsunag-Tau Chola road will relieve McLeodganj from jam

Chamba News: मैक्लोडगंज को जाम से निजात दिलाएगा भागसूनाग-टउ चोला मार्ग

Tue, 24 Oct 2023 01:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Bhagsunag-Tau Chola road will relieve McLeodganj from jam
मैकलोडगंज-भागसूनाग-टउ चोला मार्ग के कार्य का भूमि पूजन करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू। संवाद
धर्मशाला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से धर्मशाला के इंद्रुनाग टउ-चोला में 7.13 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले मैकलोडगंज-भागसूनाग-टउ चोला मार्ग के भूमि पूजन से मैक्लोडगंज को जाम से निजात मिलेगी। इसके अलावा 6.12 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले हीरू दसालन-टमरू चोला मार्ग से भी पर्यटन की दृष्टि से अनछुए स्थलों तक पहुंचा जा सकेगा।
विज्ञापन

दोनों सड़कों के भूमिपूजन के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांगड़ा जिले को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए सरकार कारगर कदम उठा रही है। इस दिशा में विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कन्वेंशन सेंटर, बनखंडी में जूलॉजिकल पार्क, नगरोटा बगवां में ओल्ड एज वेलनेस रिजॉर्ट और हाई एंड फाउंटेन, नरघोटा में प्रस्तावित टूरिज्म विलेज, आइस स्केटिंग तथा रोलर स्केटिंग रिंक, परागपुर में गोल्फ कोर्स मैदान, धर्मशाला में धौलाधार बायोडायवर्सिटी पार्क, पालमपुर के मैंझा में वेडिंग रिजॉर्ट, हेलीपोर्ट निर्माण जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण वन क्षेत्रों में 11 ईकोे-पर्यटन स्थल चिह्नित किए गए हैं। इनमें कांगड़ा जिले के पालमपुर वन मंडल में स्वार, सौरभ वन विहार, न्यूगल पार्क तथा बीड़-बिलिंग शामिल हैं। प्रत्येक ईकोे-पर्यटन स्थल एक हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित होगा। आउटसोर्सिंग के माध्यम से विकसित व संचालित किए जाने वाले इन स्थलों के लिए आरक्षित मूल्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि ईकोे-पर्यटन को प्रोत्साहित करने से राज्य में पर्यटकों की आमद बढ़ेगी और राजस्व में भी इजाफा होगा। वहीं प्रदेश में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। इससे पहले लायंस क्लब तथा रोटरी क्लब धर्मशाला की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में एक-एक लाख का चेक भी भेंट किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक सुधीर शर्मा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, राज्य कृषि सहकारी बैंक के अध्यक्ष संजय चौहान, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम में निदेशक पुनीत मल्ली, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री और विभिन्न गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed