{"_id":"6693ffb4ededc172640bfb10","slug":"beldar-going-on-duty-dies-after-falling-into-ditch-chamba-news-c-88-1-ssml1006-128986-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ड्यूटी पर जा रहे बेलदार की खाई में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ड्यूटी पर जा रहे बेलदार की खाई में गिरने से मौत
Sun, 14 Jul 2024 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 14 Jul 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। ड्यूटी पर जाते समय रास्ते में पांव फिसलने से जल शक्ति विभाग के बेलदार की मौत हो गई। मृतक की पहचान भागी राम पुत्र भुनू निवासी गांव जियुना डाकघर चरड़ा के रूप में हुई है।
वह शनिवार सुबह 6:00 बजे अपने घर से सुंदरी में ड्यूटी देने के लिए जा रहा था। दवारी फाट के पास रास्ते में पांव फिसलने से वह दस मीटर नीचे खाई में जा गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरा इलाका सुनसान है।
मृतक का भतीजा खच्चर में ढ़ुलाई का काम करता है। दोपहर के समय वह सामान ढोने के लिए उसी रास्ते से खच्चरों को लेकर जा रहा था। इस दौरान उसकी नजर खाई में बेसुध पड़े व्यक्ति पर पड़ी। जब वह नजदीक पहुंचा तो उसने देखा कि वह उसका चाचा है। इसको लेकर उसने तुरंत अपने परिजनों को सूचना दी। साथ ही पुलिस को भी इस घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नकरोड़ पुलिस चौकी प्रभारी अशोक पठानिया की अगुवाई में टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तीसा अस्पताल पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
--