फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bear disfigured face; doctor couple restores identity

Chamba News: भालू ने बिगाड़ा चेहरा, डॉक्टर दंपती ने फिर लौटा दी पहचान

Wed, 01 Jul 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 01 Jul 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Bear disfigured face; doctor couple restores identity
बिना आराम किए घायल महिला को तीन घंटे में लगाए 100 से अधिक टांके
विज्ञापन

भालू ने हमला कर नोंच डाला था पूरा मुंह, टांके लगा बना दिया पहले जैसा
परिजन एम्स बिलासपुर जाने की बना रहे थे योजना, डॉक्टरों ने कर दिया कमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मेडिकल कॉलेज में अकसर मरीज डॉक्टर की कमी और सेवाओं को लेकर नाराज रहते हैं। हर बार यही सवाल उठता है कि मरीजों को समय पर बेहतर इलाज नहीं मिल पाता लेकिन इस कहावत को मेडिकल कॉलेज में कार्यरत दंपती डॉक्टर ने उस समय गलत साबित कर दिया। जब उन्होंने भालू के हमले में घायल महिला का तीन घंटे तक बिना आराम किए इलाज किया। भालू ने महिला का मुंह बुरी तरह से नोंच डाला था। मुंह का कोई भी अंग नजर नहीं आ रहा था। नेत्र विभाग के सीनियिर रेजिडेंट डॉक्टर अभिषेक और उनकी पत्नी ईएनटी विभाग की सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर स्वाति ने आपातकालीन कक्ष में महिला का इलाज करना शुरू किया। वहां जो भी शख्स मौजूद था, वह महिला के चेहरे को देखकर यही कह रहा था कि अब उसका चेहरा दोबारा कभी नहीं बनेगा लेकिन डॉक्टर दंपती ने पहले महिला के अंदरूनी जख्मों का इलाज किया। उसके बाद चेहरे की बारी चमड़ी को 100 से अधिक टांके लगाकर पहले जैसा बना दिया।

कुम्हारका में मवेशियों के चारे के लिए घास काटते समय भालू ने हमला करके कुसमो देवी को बुरी तरह जख्मी कर दिया था। परिजन उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। ईएनटी और नेत्र रोग विभाग के डॉक्टर दंपती ने महिला को नया जीवनदान दिया। इससे पहले भालू हमले के घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया जाता था। उन्होंने तीन घंटे तक महिला के चेहरे टांके लगाकर पहले जैसा बनाया। उसके बाद उसे रेफर किया। ताकि, टांडा में उसे बेहतर इलाज मिल सके।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉक्टर पंकज गुप्ता ने बताया कि दोनों डॉक्टरों ने बेहतर कार्य किया है। मेडिकल कॉलेज के सभी डॉक्टर मरीजों को बेहतर सेवाएं देने में पूरी ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed