{"_id":"63778fe95a759d6c5b006f4f","slug":"bear-attacked-a-woman-cutting-grass-and-left-her-bleeding-chamba-news-sml4281757100","type":"story","status":"publish","title_hn":"घास काट रही महिला पर भालू ने हमला कर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घास काट रही महिला पर भालू ने हमला कर किया लहूलुहान
विज्ञापन
चंबा में जडेरा के मिंडु में भालू के हमले से घायल महिला। संवाद
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। मवेशियों के लिए घास काट रही महिला पर भालू ने हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। महिला की पहचान शीना पत्नी लतीफ गांव मिनडू ग्राम पंचायत जडेरा के रूप में हुई है। महिला के चीखने की आवाजें सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जैसे-तैसे भालू को वहां से भगाया। ग्रामीणों ने घायल महिला को चारपाई पर उठाकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। वहीं, वन विभाग की ओर से उचित मुआवजा राशि दिए जाने की बात कही गई है।
जानकारी के मुताबिक शीना रोजमर्रा की तरह शुक्रवार सुबह मवेशियों के लिए चारा लाने के लिए मंडोलू गई थी। सुबह करीब 11:00 बजे जब वह घास काट रही थी तो तब घात लगाए बैठे भालू ने अचानक उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। भालू के हमले से शीना की टांग और बाजू में चोटें आई हैं। शीना ने भालू के चंगुल से निकलने के भरसक प्रयास किए लेकिन भालू के आगे शीना बेबस रही।
महिला के चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल महिला को उठाकर चंबा पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दाखिल कर लिया गया है। डीएफओ चंबा अमित मेहरा ने कहा कि पीड़ित महिला को विभाग की ओर से हर संभव सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
एमएस डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि भालू के हमले से घायल महिला मेडिकल कॉलेज चंबा में दाखिल है। अब उसकी हालत में कुछ सुुधार है।