फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   BDO Bharmour Anil honored for better waste management

Chamba News: बेहतर कचरा प्रबंधन के लिए बीडीओ भरमौर अनिल सम्मानित

Wed, 27 Sep 2023 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 27 Sep 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
BDO Bharmour Anil honored for better waste management
चंबा। मणिमहेश यात्रा के दौरान बेहतर कचरा प्रबंधन के लिए खंड विकास अधिकारी भरमौर अनिल गुराड़ा को उपायुक्त अपूर्व देवगन ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए क्लस्टर आधारित गतिविधियां को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को क्लस्टर गतिविधियों को समस्त जिला में क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। यह निर्देश उन्होंने 2 अक्तूबर तक आयोजित किए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बचत भवन में हुई अभिनंदन कार्यशाला में बतौर मुख्यातिथि दिए। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में वर्तमान परिदृश्य में कचरा निष्पादन व्यवस्था के लिए जनप्रतिनिधियों की सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पखवाड़े के तहत 2 अक्तूबर तक स्वच्छता गतिविधियां करवाई जा रही हैं। उपायुक्त ने कहा कि अपने आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता रखने के लिए लोगों के दृष्टिकोण में परिवर्तन लाना बेहद जरूरी है। कचरे का निष्पादन करना हम सभी का व्यक्तिगत दायित्व है।
कार्यशाला में ग्रामीण विकास विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने प्लास्टिक कचरा प्रबंधन पर प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी। इससे पहले अपूर्व देवगन ने उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कार्यशाला में उपायुक्त ने स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 में अनुकरणीय कार्य करने वाली पंचायतों, स्वच्छता मित्रों और स्वच्छता आईकॉन को सम्मानित भी किया। डीसी ने विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा को लेकर करवाई गई चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया। उन्होंने प्लास्टिक कचरे से बने पेवरों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed