{"_id":"5ddfd44a8ebc3e54b41048cf","slug":"basodhan-chamba-electiricity-crisis-from-10-days-chamba-news-sml31576198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसोधन पंचायत के दस गांवों में तीन दिनों से छाया अंधेरा,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसोधन पंचायत के दस गांवों में तीन दिनों से छाया अंधेरा,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खज्जियार (चंबा)। ग्राम पंचायत बसोधन के दस गांव में पिछले दस दिनों से अंधेरा छाया है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सर्दियों के मौसम में लोगों के लिए बिना बिजली के गुजारा करना मुश्किल हो गया है।
बसोधन, तलाई, धरानबेई, एलनखोल, हिनोटी, छो नाल, टिकरू, अधेरनी, बंगला, खिसपड़ी के ग्रामीण पप्पू राम, मनोहर लाल, राजेश कुमार, अमित कुमार, कैलाश चंद, काजू, कुलदीप, सन्नी, सुनील कुमार, करतार सिंह, संजीव कुमार, जोधा राम, उत्तम चंद, काजू राम, विशाल कुमार और बालक राम ने बताया कि उनके गांवों में तीनों दिनों से बिजली की आपूर्ति बाधित है। उपभोक्ताओं की मानें तो क्षेत्र में माह में 10 से 15 दिनों तक बिजली की आपूर्ति बंद रहती है। इसका खामियाजा ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को उठाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता से प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान करवाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों के मुताबिक सर्दियों का आगाज होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बंद हो गई है। इसका खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुुताबिक वे कई बार बोर्ड अधिकारियों से समस्या का समाधान करवाने की बात करते आ रहे हैं। बावजूद इसके अभी तक समस्या जस की तस ही बनी हुई है। विद्युत बोर्ड के एसडीओ हरि सिंह ने बताया कि बुधवार रात बसोधन के कई गांवों में बिजली बंद थी। इसके तहत सुबह साढ़े दस बजे तक मियाड़ीगला तक बिजली की सप्लाई सुचारु करवा दी गई।
उन्होंने कहा कि तलाई गांव में ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी होने की सूरत में बारिश में ट्रांसफार्मर को नहीं खोला जा सका। बहरहाल, शुक्रवार को मौसम साफ रहने पर ही इसका कार्य कर बिजली सप्लाई सुचारु करने के प्रयास किए जाएंगे।