फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Banikhet Football Club emerged as the winner by defeating Pathankot.

Chamba News: पठानकोट को हरा बनीखेत फुटबाल क्लब बना विजेता

Sun, 26 Jul 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 26 Jul 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Banikhet Football Club emerged as the winner by defeating Pathankot.
ककीरा स्कूल के प्रांगण में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट का समापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को ट्रॉफी और 25000 रुपये देकर नवाजा
संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। ककीरा स्कूल के प्रांगण में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को खेला गया। समापन समारोह में विजय कंवर ने मुख्य अतिथि रहे।
फाइनल लुंबिनी फुटबाल क्लब पठानकोट और बनीखेत फुटबाल क्लब के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बनीखेत फुटबाल क्लब ने 2-0 से टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट में चंबा, कांगड़ा और पठानकोट से कुल 9 टीमों ने भाग लिया। विजेता बनीखेत फुटबाल क्लब को मुख्य अतिथि ने ट्रॉफी के साथ 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जबकि उपविजेता लुंबिनी फुटबाल क्लब पठानकोट को ट्रॉफी एवं 15,000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। बकलोह फुटबाल एसोसिएशन के सचिव गौरव थापा (पारुल) ने बताया कि इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए जागरूक करना है। इससे पहले फुटबाल एसोसिएशन ने मुख्य अतिथि को बैच और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने अपनी ओर से बकलोह फुटबाल एसोसिएशन को 11,000 रुपये की सहयोग राशि भेंट की। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed