{"_id":"6aca70055b4bd820470eff15","slug":"banikhet-bjp-deliberates-on-organizational-strength-and-development-works-chamba-news-c-88-1-ssml1004-199486-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: संगठन की मजबूती, विकास कार्यों पर बनीखेत भाजपा ने किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: संगठन की मजबूती, विकास कार्यों पर बनीखेत भाजपा ने किया मंथन
Sat, 10 Oct 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 10 Oct 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। देवीदेहरा स्थित प्रसिद्ध जालपा माता मंदिर परिसर में भाजपा मंडल बनीखेत की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष विशाल टंडन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डीएस ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर अपने विचार रखे।
विधायक डीएस ठाकुर की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और पार्टी के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर भी मंथन हुआ। इसमें भाजपा मंडल बनीखेत के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। संवाद