फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ban on movement through paved road via Balu-Medical College

Chamba News: बालू-मेडिकल कॉलेज वाया पक्का टाला मार्ग से आवाजाही पर रोक

Wed, 30 Oct 2024 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 30 Oct 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
Ban on movement through paved road via Balu-Medical College
चंबा का बालू-पक्काटाला मार्ग। संवाद
चंबा। बालू-मेडिकल कॉलेज वाया पक्का टाला मार्ग पैदल आवाजाही के लिए बंद रहेगा। इस मार्ग के साथ लगती पहाड़ी पर सीमेंट की स्प्रे करने का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते पहाड़ी पर डि्रलिंग की जा रही है।
विज्ञापन

इससे पत्थर रास्ते में गिर रहे हैं। ये राहगीरों को घायल कर सकते हैं। इसी खतरे को भांपते हुए लोक निर्माण विभाग ने जिला प्रशासन से रास्ते पर पैदल आवाजाही को बंद करने की अनुमति मांगी थी। प्रशासन ने लोगों की जिंदगी को ध्यान में रखते हुए विभाग को रास्ता बंद करने की अनुमति दे दी है। सुबह 10:00 बजे से शाम तीन बजे और शाम 4:00 बजे से लेकर 6:00 बजे तक पक्का टाला मार्ग पर पैदल आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। हालांकि, इससे लोगों को काफी परेशानी होगी, लेकिन निर्माण कार्य के दौरान रास्ते पर आवाजाही होने से जान माल का नुकसान होने का खतरा भी पैदा हो सकता है। मंगलवार को भी जब कामगार पहाड़ी पर डि्रलिंग कर रहे थे तो रास्ते से गुजर रहे लोग पत्थर की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। इसको लेकर राहगीरों ने कामगारों के साथ खूब हो हल्ला भी किया। इसके चलते पीडब्ल्यूडी ने प्रशासन से अनुमति लेकर इस मार्ग को पैदल आवाजाही के लिए बंद करवा दिया है। अब बालू से वाया पक्का टाला शहर और मेडिकल कॉलेज जाने वाले लोगों को दूसरे मार्ग से आवाजाही करनी होगी।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि पक्का टाला मार्ग पर पैदल आवाजाही निर्धारित समय के लिए बाधित रहेगी। हालांकि, शव यात्रा गुजरने के समय पहाड़ी पर निर्माण कार्य बंद कर शव यात्रा को गुजारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed