{"_id":"674755c6906f8525f00d6c0f","slug":"ban-on-mountaineering-activities-in-the-district-chamba-news-c-88-1-ssml1006-138136-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जिले में पर्वतारोहण गतिविधियों पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जिले में पर्वतारोहण गतिविधियों पर प्रतिबंध
Wed, 27 Nov 2024 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 27 Nov 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चंबा जिले में आगामी आदेशों तक ट्रैकिंग और पर्वतारोहण गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। यह आदेश जिला दंडाधिकारी और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष मुकेश रेपसवाल ने जारी किए हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। इन आदेशों के तहत, ट्रैकिंग और पर्वतारोहण से जुड़ी सभी गतिविधियां अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। यह फैसला सर्दी के मौसम में अचानक मौसम परिवर्तन, भारी बर्फबारी और हिमस्खलन के खतरे को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। मुकेश रेपसवाल ने कहा कि चंबा जिले में पर्वतारोहण और ट्रैकिंग गतिविधियां पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही हैं, लेकिन सर्दियों में इन गतिविधियों के दौरान होने वाले जोखिमों से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है।
आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस, वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमें नियमित गश्त करेंगी। साथ ही, टूअर ऑपरेटर, गाइड और अन्य व्यक्तियों को इस आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई आदेश का उल्लंघन करेगा, तो उस पर आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 और अन्य लागू कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
मुकेश रेपसवाल ने यह भी बताया कि आपातकालीन या वैज्ञानिक अभियानों के लिए विशेष अनुमति दी जा सकती है, लेकिन सामान्य ट्रैकिंग और पर्वतारोहण गतिविधियों पर रोक जारी रहेगी। यह आदेश सार्वजनिक सुरक्षा के हित में जारी किए गए हैं।