{"_id":"62fe717b7e24fd6d3c23983e","slug":"ban-on-going-from-bharmour-to-hadsar-from-7-00-pm-to-5-30-am-chamba-news-sml4187498116","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालु रात को नहीं कर पाएंगे मणिमहेश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालु रात को नहीं कर पाएंगे मणिमहेश यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। मणिमहेश यात्री अब शाम 7:00 से लेकर सुबह 5:30 पांच बजे तक भरमौर से हड़सर नहीं जा पाएंगे। प्रशासन ने प्रंघाला नाला के समीप सड़क क्षतिग्रस्त होने के चलते अब रात के समय श्रद्धालुओं की आवाजाही पर रोक लगा दी है। उपायुक्त डीसी राणा ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर निर्धारित किए गए समय के दौरान किसी भी प्रकार के वाहन या पैदल यात्रा को अनुमति नहीं होगी। उपायुक्त ने सभी श्रद्धालुओं से सहयोग का आह्वान किया है।
गौरतलब है कि भरमौर-हड़सर मार्ग पर प्रंघाला नाले के पास अक्सर भूस्खलन और पत्थर गिरने का सिलसिला जारी रहता है। भूस्खलन से प्रंघाला में बनाया जा रहा वैली ब्रिज धराशायी हो चुका है। इसके बाद यात्रा में किसी प्रकार का विघ्न न पड़े, इसके लिए विभाग की ओर से नाले पर अस्थायी रास्ते का निर्माण करवाया गया लेकिन भारी बारिश के साथ चट्टानें गिरने से पैदल आवाजाही के लिए बनाया गया मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया। इतना ही नहीं पवित्र मणिमहेश यात्रा प्रशासनिक तौर पर आरंभ होने से पहले ही तीन लोगों की जानें चली गई हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने अब रात को मणिमहेश के लिए आवाजाही पर रोक लगा दी है।