फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ban on distribution of bad sugar and porridge in Anganwadi

Chamba News: आंगनबाड़ी में खराब चीनी और दलिया बांटने पर रोक

Mon, 06 Nov 2023 10:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Ban on distribution of bad sugar and porridge in Anganwadi
चंबा। कलौता आंगनबाड़ी केंद्र के तहत आते नौनिहालों को 10 किलो चीनी और खराब दलिया के पैकेट बांटने पर रोक लगा दी गई हैं। सोमवार को कीड़े वाले दलिया और चावल बांटने के मामले की जांच करने के लिए कार्यवाहक डीपीओ और सीडीपीओ चंबा संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र और प्रभावित परिवार से मिले। उन्होंने नौनिहालों को बांटे गए राशन में चीनी और दलिया खराब पाए गए। अपने स्तर पर मामले की जांच करने के बाद उन्होंने चीनी और दलिया नौनिहालों को आवंटित न करने के निर्देश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को दिए हैं। नौनिहालों को हष्ट-पुष्ट बनाने और पौष्टिकतायुक्त राशन आवंटित करने में लापरवाही बरतने का मामला जिले में सामने आया।
विज्ञापन

अभिभावकों ने जब घर में पौष्टिकतायुक्त राशन के नाम पर सौंपे गए खराब राशन को देखा तो उनके पांव तले जमीन ही खिसक गई। खराब राशन नौनिहालों को आवंटित करने के मामले में उपायुक्त चंबा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग से मामले की जांच करने समेत खराब राशन वितरण पर रोक लगाने संबंधी निर्देश जारी किए। उपायुक्त चंबा के निर्देशानुसार सोमवार को कार्यवाहक डीपीओ एवं सीडीपीओ चंबा मौके पर पहुंचे। उन्होंने आंगनबाड़ी में रखे राशन का जांच करने समेत पीड़ित को आवंटित किए गए राशन की भी जांच की। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 10 किलो खराब चीनी समेत दलिया के खराब पैकेट नौनिहालों को न देने की सख्त हिदायत दी है।
विज्ञापन


कार्यवाहक डीपीओ एवं सीडीपीओ चंबा शशि ठाकुर ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी केंद्र में जांच के लिए टीम पहुंची। जांच में पाया गया कि नमी के कारण चीनी खराब हुई है जबकि, कुछ दलिया के पैकेट भी खराब पाए गए। इन्हें आवंटित करने पर रोक लगाई गई। साथ ही पीड़ित से मिल कर भी वास्तुस्थिति का जायजा लिया गया। पीड़ित परिवार ने बताया कि अब तक दो मर्तबा इस प्रकार का खराब राशन उन्हें दिया गया है। वे अपनी रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त चंबा को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed