फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bakani won the cricket match by five runs

Chamba News: बकाणी ने पांच रनों से जीता क्रिकेट मैच

Tue, 31 Dec 2024 10:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Bakani won the cricket match by five runs
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही विंटर कप प्रतियोगिता के तहत बकाणी इलेवन बनाम सराहन इलेवन के बीच क्रिकेट मैच का मुकाबला हुआ। मैच में बकाणी की टीम ने सराहन को पांच रन से हराया। यह जानकारी प्रतियोगिता आयोजन सचिव मेजर एससी नैयर ने दी। उन्होंने बताया कि मैच में बकाणी की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 15 ओवरों में 142 रन बनाए। इसमें शशि ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 53 रन की पारी खेली। इसके अलावा मनु ने भी 40 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। सराहन की ओर से हुकम ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सराहन इलेवन टीम की शुरुआत बेहतरीन रही। सलामी बल्लेबाज हुकम और ताजु ने क्रमश: 23 और 46 रनों का योगदान दिया, लेकिन लक्ष्य से पांच रन पीछे रह गए। 137 रन तक ही सराहन इलेवन की टीम पहुंच पाई। इस जीत के साथ बकाणी की टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed