{"_id":"63220d8a633a605a2c36b487","slug":"baggar-became-the-kabaddi-champion-in-the-block-level-games-chamba-news-sml4216961173","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंड स्तरीय खेलों में बगढ़ार बना कबड्डी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंड स्तरीय खेलों में बगढ़ार बना कबड्डी चैंपियन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्राथमिक पाठशाला बगढ़ार लड़कों और लड़कियों की कबड्डी का चैंपियन बना जबकि गुनियाला उपविजेता रहा। बुधवार को बनीखेत में चल रही 25वीं प्राथमिक खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस दौरान कई प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले हुए। इनमें विजेता रहने वाले प्रतिभागियों को मुख्यातिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खो-खो प्रतियोगिता का फाइनल गुनियाला स्कूल ने जीता।
इसमें मेल स्कूल उपविजेता रहा। लड़कियों की खो-खो में मेल विजेता और नैनीखड्ड स्कूल उपविजेता बना। लड़कों की शतरंज में तनक्ष और अधव विजेता रहे जबकि सुमित, प्रिंस और लक्ष ने दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों में शगुन विजेता और रिधिमा उपविजेता रही। समापन समारोह में पंचायत समिति सदस्य सलीमा कुमारी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की जबकि पंचायत प्रधान अरुण राणा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।
उन्होंने प्रतिभागियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद जैसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में शिक्षा खंड के तहत आने वाले पांच जोन के 81 स्कूलों के 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया। समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। इनमें बच्चों ने पहाड़ी और पंजाबी गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।