{"_id":"571a238f4f1c1b4a2b8b4619","slug":"badoh-school-no-toilet","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक पाठशाला बड़ोह में शौचालय नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक पाठशाला बड़ोह में शौचालय नहीं
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Fri, 22 Apr 2016 06:55 PM IST
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधन समिति व ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त सुदेश मोख्टा से मिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय प्राथमिक पाठशाला बड़ोह में छात्रों के लिए शौचालय का निर्माण नहीं करवाय गया है। जिसके कारण छात्रों को खुले में ही शौच करना पड़ रहा है, जिससे वातावरण भी दूषित हो रहा है। इसके अलावा छात्रों के बीमारी की चपेट में आने की संभावना भी बनी हुई है।
विज्ञापन
स्कूल में शौचालय का निर्माण करवाने के लिए शुक्रवार को स्कूल प्रबंधन समिति व ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त सुदेश मोख्टा से मिला। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रफीक मोहम्मद ने उपायुक्त को बताया कि प्राथमिक पाठशाला बड़ोह में छात्रों के लिए शौचालय का निर्माण नहीं किया गया है। जिसके कारण बच्चे खुले में ही शौच करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल में शौचालय का निर्माण करवाने के लिए कई बार एसएमसी का प्रस्ताव बनाकर शिक्षा विभाग को भेजा जा चुका है। लेकिन अभी तक स्कूल में शौचालय बनाने के लिये कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में बड़ोह स्कूल में करीब 45 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं लेकिन स्कूल में शौचालय नहीं होने के कारण छात्रों को खुले में ही शौच करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने उपायुक्त सुदेश मोख्टा से आग्रह करते हुए कहा कि बड़ोह स्कूल में जल्द से जल्द शौचालय का निर्माण करवाया जाए ताकि बच्चों को खुले में शौच न करना पड़े।
विज्ञापन