फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bacani Junior's team defeated SH Boy

Chamba News: बकाणी जूनियर की टीम ने एसएच बॉय को हराया

Tue, 15 Apr 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bacani Junior's team defeated SH Boy
बकाणी जूनियर की टीम ने एसएच बॉय को हराया
विज्ञापन

पुलिस मैदान बारगाह में खेले गए दो मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही बीआरटीसी कप प्रतियोगिता के दौरान मंगलवार को दो क्रिकेट मैच खेले गए। पहले मैच में बकाणी जूनियर की टीम ने एसएच बॉय को 82 रन से हराया। दूसरे मैच में प्रोंटा बॉय की टीम ने धनेई को 112 रन से शिकस्त दी। यह जानकारी प्रतियोगिता आयोजन सचिव लक्की भारद्वाज ने दी। उन्होंने बताया कि पहले मैच में बकाणी जूनियर की टीम ने निर्धारित ओवरों में 130 रन बनाए। इसमें धीरज ने 42 और मनजीत ने 37 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएच बॉय की टीम 48 रन पर ही सिमट गई। इसमें नब्बू ने दस रन बनाए। बकाणी जूनियर की ओर से तिलक ने चार विकेट हासिल किए। दिन के दूसरे मैच में प्रोंटा बॉय की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 144 रन बनाए। इसमें विशाल ने 39 और तनु ने 30 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी धनेई की टीम 32 रन पर ही ढेर हो गई। प्रोंटा बॉय की ओर से तनु ने चार और तिलक ने तीन विकेट हासिल किए। दोनों विजेता टीमों ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed