फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ayush got first place in 100 meter race

Chamba News: आयुष ने 100 मीटर दौड़ में झटका पहला स्थान

Sat, 26 Nov 2022 10:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Ayush got first place in 100 meter race
चंबा। चंबा मिलेनियम पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी आकाश महाजन और प्रधानाचार्य गिरेंद्र पाल ने प्रतियोगिता का आगाज किया। खेलकूद प्रतियोगिता में पूर्व कनिष्ठ वर्ग, कनिष्ठ वर्ग और वरिष्ठ वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। पूर्व कनिष्ठ वर्ग में बच्चों में कुर्सी और गुब्बारा दौड़ प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
विज्ञापन

इनमें कुर्सी दौड़ में गोरांगी प्रथम, सारांश द्वितीय और निक्षित तृतीय रहे। कनिष्ठ वर्ग में 100 मीटर दौड़, बोरी रेस और नींबू-चम्मच दौड़ करवाई गई। 100 मीटर दौड़ में आयुष प्रथम, अखिल द्वितीय और पंकज ने तृतीय स्थान हासिल किया। बोरी रेस में ईशानी पहले, अरनव दूसरे और वंश तीसरे स्थान पर रहे। वरिष्ठ वर्ग में 400 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़ सहित क्रिकेट, कबड्डी, कैरम, चेस, बैडमिंटन, टेबल टेनिस के अलावा रस्साकशी जैसी प्रतियोगिता करवाई गईं।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में आदित्य प्रथम, ईशान द्वितीय और अंशुल तृतीय स्थान पर रहे। चेस प्रतियोगिता में आयना ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य गिरेंद्र पाल और प्रशासनिक अधिकारी आकाश महाजन ने सभी वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षा की अध्यापिका संतोष कुमारी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed