{"_id":"698cb18c8622ed43d400afe3","slug":"awareness-was-created-on-apple-disease-management-in-lamu-village-of-bharmour-chamba-news-c-88-1-ssml1006-174484-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भरमौर के लामू गांव में सेब रोग प्रबंधन पर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भरमौर के लामू गांव में सेब रोग प्रबंधन पर किया जागरूक
Wed, 11 Feb 2026 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
चंबा में होली के लामू गांव में सेब रोग प्रबंधन को लेकर लोगों को जागरूक करते विभाग के कर्मचारी।स
भरमौर (चंबा)। सेब फसल में बढ़ते रोग प्रकोप को देखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र चंबा एवं उद्यान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भरमौर के लामू गांव में बागवानों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के दर्जनों बागवानों ने भाग लेकर विशेषज्ञों से सीधे संवाद किया। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. जया चौधरी ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण सेब में अल्टरनेरिया और मार्सोनिना लीफ ब्लॉच जैसे रोग तेजी से फैल रहे हैं, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता प्रभावित होती है। समय रहते पहचान और वैज्ञानिक प्रबंधन अपनाकर इन रोगों से काफी हद तक बचाव संभव है। डॉ. सुशील धीमान तथा उद्यान विभाग के प्रसार अधिकारी पंकज कुमार ने बागवानों को रोगों की प्रारंभिक पहचान, दवाइयों के संतुलित उपयोग, छिड़काव की सही तकनीक और निर्धारित समय-सारिणी के पालन की विस्तृत जानकारी दी।
विशेषज्ञों ने डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी द्वारा अनुशंसित स्प्रे शेड्यूल को अपनाने पर जोर दिया। साथ ही मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, पोषक तत्वों के संतुलन और स्वच्छ बागवानी पद्धतियों को अपनाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विशेषज्ञों ने डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी द्वारा अनुशंसित स्प्रे शेड्यूल को अपनाने पर जोर दिया। साथ ही मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, पोषक तत्वों के संतुलन और स्वच्छ बागवानी पद्धतियों को अपनाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन