फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Awaiting honorarium for three years, nursery workers stage a protest outside the DC office.

Chamba News: तीन साल से मानदेय का इंतजार, नर्सरी वर्करों ने डीसी कार्यालय के बाहर दिया धरना

Mon, 02 Nov 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 02 Nov 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Awaiting honorarium for three years, nursery workers stage a protest outside the DC office.
मोहड़ी, मुघराट और माणी की नर्सरियों में कार्यरत कर्मचारियों का भुगतान लंबित, परिवारों के सामने आर्थिक संकट
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन, भुगतान न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। वन मंडल चंबा के वन परिक्षेत्र मसरूंड के तहत मोहड़ी, मुघराट और माणी स्थित नर्सरियों में कार्यरत वर्करों को तीन साल से मानदेय नहीं मिला है। लंबे समय से भुगतान अटका होने के कारण कर्मचारियों के परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।
सोमवार को वर्करों ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह की अगुवाई में उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर लंबित मानदेय जारी करने की मांग उठाई। इस दौरान उन्होंने सरकार और वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

जय सिंह ने कहा कि वर्कर नर्सरियों में पौध उत्पादन, रोपण और देखभाल जैसे जरूरी कार्य कर रहे हैं, लेकिन तीन साल से मेहनताना नहीं मिलने से उनके लिए परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। बच्चों की स्कूल फीस और अन्य घरेलू जरूरतें पूरी करने में भी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और वन विभाग के उच्च अधिकारियों से जल्द लंबित मानदेय जारी करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि भुगतान शीघ्र नहीं हुआ तो वर्कर भूख हड़ताल शुरू करेंगे। वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार ने बताया कि सरकार से बजट की मांग की गई है। बजट उपलब्ध होते ही वर्करों को लंबित मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed