फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Audience will dance to the bhajans of folk singer Ishant Bhardwaj and Kaku Ram.

Chamba News: लोक गायक इशांत भारद्वाज, काकू राम के भजनों पर खूब झूमेंगे दर्शक

Sat, 27 Apr 2024 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 27 Apr 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
Audience will dance to the bhajans of folk singer Ishant Bhardwaj and Kaku Ram.
साहो (चंबा)। जिला स्तरीय साहो जातर मेला चंद्रशेखर महादेव मंदिर परिसर में रविवार को मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

जिलास्तरीय मेले के चलते मंदिर परिसर के इर्द-गिर्द छोटे अस्थायी दुकानदारों और व्यापारियों की ओर से खाने-पीने के सामान समेत कपड़े, जूते, खिलौने, मिठाई इत्यादि के स्टाॅल लगाए गए हैं। जातर मेले का शुभारंभ सुबह 10:00 बजे पारंपरिक मुसादा गायन की प्रस्तुति से रोशन एंड पार्टी करेगी। इसके बाद 10:30 बजे चंबयाली लोक गायक अजीत भट्ट एंड पार्टी मनमोहक प्रस्तुतियाट्देगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत लोक नृत्य की प्रस्तुति होगी। लोक गायक जोगिंद्र पाल जॉनी अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेंगे। इसके बाद हिमाचली लोक गायक इशांत भारद्वाज दोपहर 12:30 बजे गीतों और भजनों के समावेश से दर्शकों को नाचने पर विवश करेंगे। जिलास्तरीय साहो जातर मेले में दोपहर 2:00 बजे पारंपरिक भस्मासुर नाटी की कलाकार प्रस्तुति देंगे। इसके बाद शिव गुर चेला रस्म होगी। शाम 5:00 बजे हिमाचली लोक गायक काकू राम ठाकुर भजनों और गीतों की प्रस्तुतियां देकर समां बांधेंगे। रात 8:00 बजे चंद्रशेखर की मंगल आरती होगी। इसके बाद पारंपरिक घुरेही नृत्य की प्रस्तुति होगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed