फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Attendance of MNREGA workers was not observed for four days

Chamba News: चार दिन से नहीं लगी मनरेगा श्रमिकों की हाजिरी

Wed, 08 Nov 2023 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 08 Nov 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Attendance of MNREGA workers was not observed for four days
बैरागढ़ के वार्ड के मनरेगा मजदूर।स्त्रोत:संवाद सहयोगी
तीसा (चंबा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र की सबसे अंतिम पंचायत बैरागढ़ के वार्ड बैरागढ़ और बौंदेड़ी समेत अन्य पंचायतों के वार्डों में चार दिन से मनरेगा श्रमिकों की ऑनलाइन हाजिरी नहीं लग रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र में इंटरनेट सेवा बाधित होने से यह समस्या पैदा हुई है। मनरेगा श्रमिकों का कहना है कि वे सुबह 7:00 बजे सभी काम छोड़कर आनलाइन हाजिरी लगाने के लिए 500 मीटर का सफर तय कर पहुंचते हैं, लेकिन दोपहर तक ऑनलाइन हाजिरी न लगने से निराश लौटना पड़ रहा है। हाजिरी न लगने से मनरेगा के तहत होने वाले विभिन्न पंचायतों के विकास कार्य अधर में लटक गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों में नरेश कुमार, कपिल कुमार, दिनेश कुमार, राजीव कुमार, मनोहर लाल, विजय कुमार, हरीश कुमार, किशन चंद और अशोक कुमार ने बताया कि बीते चार दिन से उनकी मनरेगा में हाजिरी नहीं लग रही है। भारत सरकार की ओर से जो मनरेगा एप दी गई है, वह नेटवर्क न होने से नहीं चल पा रही है। कभी हाजिरी नहीं लगती है तो कभी अपलोड ही नहीं होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले निर्धन परिवार मनरेगा योजना के तहत दिहाड़ी लगाकर गुजर-बसर करते हैं, लेकिन ऑनलाइन हाजिरी उनके लिए परेशानी का सबब बन गई है। उन्होंने श्रमिकों के लिए एप न चलने पर अन्य व्यवस्था करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास खंड अधिकारी तीसा निशी महाजन ने बताया कि ऑनलाइन हाजिरी न लगने संबंधी उनके पास शिकायत पहुंची हैं। बहरहाल, इस बाबत डीआरडीए और निदेशालय को अवगत करवा दिया गया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed