{"_id":"575af7eb4f1c1b23379c665d","slug":"attack-on-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जा रहे शिक्षक पर सगे भाइयों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल जा रहे शिक्षक पर सगे भाइयों ने किया हमला
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Fri, 10 Jun 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा थाना के अंतर्गत स्कूल जा रहे एक शिक्षक से दो युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर आपराधिक मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित शिक्षक नरेश कुमार ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि वह राजकीय प्राथमिक पाठशाला घटेट में बतौर विद्या उपासक तैनात है। शुक्रवार को जब सुबह के समय ड्यूटी करने स्कूल जा रहा था तभी भनेरा के पास रास्ते में दो सगे भाई राकेश कुमार व लक्की पुत्र खुशिया राम ने उसका रास्ता रोक लिया। इसका जब शिक्षक ने विरोध किया तो दोनों भाइयों ने बिना कुछ सोचे समझे शिक्षक से मारपीट की। इतने पर भी जब दोनों हमलावर भाइयों का दिल नहीं भरा तो उन्होंने शिक्षक नरेश कुमार को जान से मारने की धमकी दे डाली। शिक्षक जैसे-तैसे करके दोनों भाइयों के चंगुल से छूट कर सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचा। जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस थाना चंबा में कर दी है।
विज्ञापन
इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि आरोप काफी संगीन है। पुलिस को इस मामले की निष्पक्ष जांच करने के निर्देश जारी किए गए हैं।