{"_id":"6793d7842b3adc56c70e3d03","slug":"attack-on-taxi-driver-with-stick-in-chahala-accused-caught-chamba-news-c-88-1-cmb1002-142485-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चाहला में टैक्सी चालक पर डंडे से हमला, आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चाहला में टैक्सी चालक पर डंडे से हमला, आरोपी काबू
Fri, 24 Jan 2025 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
खज्जियार में व्यक्ति को पकड़कर लेकर जाती पुलिस और स्थानीय ग्रामीण। -संवाद
खज्जियार (चंबा)। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर चाहला के पास वीरवार शाम एक टैक्सी चालक पर अज्ञात व्यक्ति ने डंडे से हमला कर दिया, जिससे चालक लहुलूहान हो गया। यह घटना शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। आरोपी ने टैक्सी चालक के सिर पर डंडे से प्रहार किया और फिर जंगल की ओर भाग गया।
घायल टैक्सी चालक को स्थानीय लोगों ने उठाकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा रेफर किया गया। शुक्रवार सुबह पुलिस और पीड़ित के रिश्तेदारों ने जंगल की ओर भागे आरोपी की तलाश शुरू की। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए टैक्सी चालक पवन कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ शाम 7 बजे टैक्सी में बैठा था, जब एक व्यक्ति हाथ में डंडा लेकर वहां से गुजर रहा था। टैक्सी चालक ने जब उस व्यक्ति से नाम और पता पूछा, तो उसने बिना कुछ जवाब दिए डंडे से उसके सिर पर हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने देर रात तक आरोपी की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। अगले दिन सुबह पुलिस को सूचना देने के बाद पुनः तलाश शुरू की गई और अंततः आरोपी को जंगल में पकड़ लिया गया। आरोपी ने अपना नाम गुरूचरण निवासी यूपी निवासी बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। द्रड्ड़ा पुलिस चौकी के प्रभारी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।