फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   attack on person chamba sillghrat case

खेतों से मवेशी खदेड़ने पर दो लोगों ने काट डाली एक की टांग

Wed, 28 Oct 2020 07:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
attack on person chamba sillghrat case
चंबा। सिल्लाघ्राट के चमारा गांव में अपने खेतों में मवेशियों को जाने से रोकने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों ने उस पर दराट से हमला कर दिया। इसमें उसकी टांग गंभीर चोट आई है। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए चंबा मेेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घायल व्यक्ति के बयान पर दो लोगों के खिलाफ चंबा थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही मामले में छानबीन शुरू कर दी है। घायल की पहचान नरेंद्र कुमार पुत्र कैलाश चंद निवासी गांव चमारा डाकघर सिल्लाघ्राट के रूप में हुई है। जोकि मंगलवार शाम को जब खेतों में काम कर रहा था। इसी दौरान अली हुसैन और काका के मवेशी उसके खेत में घुस आए। जब उसने खेतों में घुसे मवेशियों को वहां से खदेड़ा तो दोनों भड़क उठे।
विज्ञापन

पहले तीनों के बीच मवेशियों को खेतों में छोड़ने को लेकर बहस शुरू हुई। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी बीच अली हुसैन और काका ने दराट से नरेंद्र कुमार की टांग पर जोरदार हमला कर दिया। इससे उसकी टांग की हड्डी टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र कुमार के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने नरेंद्र कुमार को दोनों के चुंगल से छुड़ाया और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने अस्पताल में घायल का बयान दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि दराट के हमले से एक व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस मामले में निष्पक्ष जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed