फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   At the second stop of Suhi Mata temple, water is available only during the fair, the tank is empty the rest of the day.

Chamba News: सूही माता मंदिर के दूसरे पड़ाव में मेले के दौरान ही मिलता है पानी, बाकी दिन टंकी खाली

Wed, 27 Mar 2024 07:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 27 Mar 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
At the second stop of Suhi Mata temple, water is available only during the fair, the tank is empty the rest of the day.
महिलाएं यहां करती नृत्य, मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को नहीं मिलता पीने के लिए पानी
विज्ञापन




मंदिर पहुंचने के लिए बने लोहे के जाले टूटे, हादसे का भी रहता है डर

संवाद न्यूज एजेंसी

चंबा। सूही माता मेले के दूसरे पड़ाव में निर्मित सीमेंटेड टंकी साल भर खाली रहती है। ऐसे में मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को पीने के लिए पानी नसीब नहीं हो पाता है। यह टंकी साल के सिर्फ तीन दिन भरी रहती है, जब सूही माता मेले का आयोजन होता है। मेला संपन्न होने के बाद टंकी भी खाली हो जाती है। ऐसे में साल भर मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बाहरी राज्यों से पर्यटक भी सूही माता मंदिर पहुंचते हैं, मगर उन्हें पानी नहीं मिल पाता है। इसके अलावा सीढि़यों के बाद मंदिर पहुंचने के लिए बने पुल के साथ लगे लोहे के जाले भी टूट गए हैं। ऐसे में आगामी दिनों में यहां हादसा हो सकता है। इस रास्ते से जहां महिलाएं आवाजाही करती हैं तो वहीं छोेटे बच्चे भी इसी रास्तें से मंदिर के लिए आवाजाही करते हैं। वहीं, मंदिर के दूसरे पड़ाव के साथ लगते खाली क्षेत्र में कूड़ा बिखरा पड़ा हुआ है। नगर परिषद चंबा की ओर से मेले के आयोजन को लेकर तैयारियां तो शुरू कर दी है। मगर अभी तक पहले पड़ाव से लेकर दूसरे पड़ाव तक सफाई अभियान नहीं चलाया है। ऐसे में इस पवित्र स्थल में गंदगी का आलम है।

नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैयर ने बताया कि मेले के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। कहा कि सफाई कर्मियों की डयूटी लगाई जाएगी, ताकि मेला स्थल को चकाचक किया जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed