फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   At the last turn, fate lost the battle of life.

Chamba News: आखिरी मोड़ पर जिंदगी की जंग हार गई किस्मत

Sat, 04 Apr 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 04 Apr 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
At the last turn, fate lost the battle of life.
गाडी  इस डंगे से  गिरी ओर करीब चार सौ मीटर नीचे जा कर रुकी। संवाद
परिवार को कभी नहीं भूलने वाला घाव दे गई पिकअप दुर्घटना
विज्ञापन


हंसी खुशी से सफर कर रहे थे चाचा भतीजा, मौत से हो गया सामना
रंजीत शर्मा
भरमौर (चंबा)। सफर भी वही था और रास्ता भी वही, बस किस्मत ने अचानक मोड़ बदल दिया। कुछ ही पलों में हंसी की गूंज खामोशी में दफन हो गई और एक परिवार की दुनिया बिखरकर खाई में जा गिरी।
यह सिर्फ एक सड़क हादसा नहीं था, बल्कि उन रिश्तों का टूटना था जो हर दिन जीने की वजह हुआ करते थे। थल्ला मार्ग पर पिकअप दुर्घटना ने एक परिवार को ऐसा घाव दिया है जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता है।
विज्ञापन

इस दुर्घटना में चाचा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि भतीजा जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। भले ही वह इस हादसे में जिंदा बच गया हो लेकिन उसे ताउम्र यह पछतावा रहेगा कि उसकी आंखों के सामने उसके चाचा ने दम तोड़ा था। उसने अपनी आंखों के सामने अपने सबसे करीब के इंसान को खो दिया। शुक्रवार को दोनों एक साथ पिकअप में सवार होकर घर जा रहे थे। हंसी-मजाक और अपनेपन के साथ रास्ता तय कर रहे थे। किसे पता था कि यही सफर उनकी जिंदगी का सबसे काला अध्याय बन जाएगा। भरमौर से लंबा सफर तय कर जब वे घर से मात्र तीन किलोमीटर दूर पहुंचे तो अचानक सड़क का डंगा धंसने से उनकी गाड़ी खाई में जा गिरी। घायल मनोज कुमार के पिता पवन कुमार को यही समझ नहीं आ रहा है कि वह अपने बेटे का इलाज करवाए या फिर अपने भाई मदन कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल रहे। उनके घर का एक मजबूत सहारा हमेशा के लिए छिन गया और पीछे छूट गईं सिर्फ यादें जो अब हर पल आंखें नम करती रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


थल्ला मार्ग पर काल का ग्रास बने मदन कुमार अपने पीछे पत्नी, बेटा दस वर्षीय अभिनव, बेटी छह वर्षीय हिमानी को छोड़ गए हैं। परिवार का भरण पोषण उनकी कमाई से होता था। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई से लेकर पालन पोषण अब उनकी विधवा मां और भाई के कंधों पर आ गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed