फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   umeed ki misal, jbt teacher is giving copies, books, pencils to the children of poor families by buying them w

उम्मीद की मशाल: शिक्षक प्रमोद शर्मा निर्धन परिवारों के बच्चों को अपने पैसे से खरीद कर दे रहे कॉपी- किताबें और

Mon, 19 Sep 2022 01:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चुराह (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चुराह (चंबा) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Mon, 19 Sep 2022 01:01 PM IST
सार

विधानसभा क्षेत्र चुराह के जखला गांव निवासी जेबीटी शिक्षक बच्चों के चहेते बने हुए हैं। हरेक विद्यार्थी गुरु से पढ़ने के लिए उत्सुक रहता है। शिक्षक भी बच्चों को शिक्षा की धारा से जोड़ने के लिए प्रयासरत हैं।

विज्ञापन
umeed ki misal, jbt teacher is giving copies, books, pencils to the children of poor families by buying them w
जेबीटी शिक्षक प्रमोद शर्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

शिक्षा का अधिकार नियम का पालन कई शिक्षक अपने स्तर पर भी कर रहे हैं। चुराह उपमंडल की चांजू पंचायत के जखला निवासी जेबीटी शिक्षक प्रमोद शर्मा इनमें से एक हैं। शिक्षक अपने खर्च पर निर्धन परिवारों के बच्चों को कॉपी, किताबें और पेंसिल खरीद कर पढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। इतना ही नहीं, पढ़ाई में कमजोर बच्चों की शिक्षक विद्यालय में छुट्टी के बाद अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर निशुल्क ज्ञान की धारा से जोड़ने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। शिक्षक की मेहनत है कि वर्ष 2017 में राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला चांजू में ज्वाइनिंग के समय जहां 75 विद्यार्थी थे, वहीं वर्तमान में अब 130 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए पहुंच रहे हैं। शिक्षक के पढ़ाने के तरीकों के विद्यार्थी भी मुरीद हैं।

विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र चुराह के जखला गांव निवासी जेबीटी शिक्षक बच्चों के चहेते बने हुए हैं। हरेक विद्यार्थी गुरु से पढ़ने के लिए उत्सुक रहता है। शिक्षक भी बच्चों को शिक्षा की धारा से जोड़ने के लिए प्रयासरत हैं। बकौल प्रमोद शर्मा वे अपनी क्षमता अनुसार बच्चों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने भी गर्दिश में दिन गुजारे हैं। ऐसे में अब दूसरों की मदद कर पुण्य कमा रहे हैं। शिक्षक ने स्कूल परिसर को ही अपनी कर्मस्थली बनाया है। उन्होंने निश्चय किया कि वे मात्र नौकरी नहीं करेंगे, बल्कि शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने के अलावा शैक्षिक रूप से कमजोर बच्चों को अलग बैठाकर उन्हें विशेष शिक्षा देते हैं। प्रमोद शर्मा सप्ताह में कम से कम एक बार गांव के प्रत्येक घर में दस्तक देते हैं। दलित और गरीब तबके के अभिभावकों से मिलकर उन्हें शिक्षा का महत्व बताते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed