फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Assistant professor of IIT inspected, report will be ready

Chamba News: आईआईटी की सहायक प्रोफेसर ने किया निरीक्षण, तैयार होगी रिपोर्ट

Mon, 13 May 2024 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 13 May 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Assistant professor of IIT inspected, report will be ready
चंबा। खड़ामुख के समीप सुहागा में हो रहा भूस्खलन रोकने के लिए अब एनआईटी की टीम को आमंत्रित किया गया। बीते दिनों इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) मंडी के सहायक प्रोफेसर प्रसन्ना ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

साथ ही व्यापक रिपोर्ट तैयार की। भूस्खलन को रोकने और वैकल्पिक मार्ग को लेकर सहायक प्रोफेसर अपनी रिपोर्ट प्रशासन और लोक निर्माण विभाग को सौपेंगे। सहायक प्रोफेसर के अनुसार रिपोर्ट के जरिये ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले एक माह से भूस्खलन के कारण खड़ामुख-होली मार्ग बंद है। इसके चलते ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुहागा के समीप मलबे के ढेर लगे हैं। पहाड़ी से लगातार भूस्खलन जारी है। हालांकि, राहत की बात यह है कि होली से जुड़ने के लिए वाया सियूंर पुल वैकल्पिक मार्ग है। अन्यथा, जनजीवन काफी हद तक प्रभावित होना था। गौरतलब है कि अब प्रशासन, विभाग और अन्य निजी कंपनियां मिलकर इस मार्ग को बहाल करने का रास्ता तलाश कर रही है। इसके लिए आईआईटी मंडी के विशेषज्ञों की भी सलाह ली गई है। उधर, आईआईटी मंडी के सहायक प्रोफेसर प्रसन्ना ने बताया कि बीते दिनों मौके पर जाकर निरीक्षण किया। कहा कि काफी ज्यादा भूस्खलन हो रहा है। कहा कि इसकी रिपोर्ट जल्द तैयार कर संबंधित अधिकारियों को सौंपी जाएगी। वैकल्पिक व्यवस्था क बारे में भी प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed