फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ASP will now investigate the case of chasing the vehicle of HPMC Chairman.

Chamba News: एएसपी करेंगे अब एचपीएमसी अध्यक्ष की गाड़ी का पीछा करने के मामले की जांच

Sun, 07 Jun 2026 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 07 Jun 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
ASP will now investigate the case of chasing the vehicle of HPMC Chairman.
मामले में त्वरित कार्रवाई न करने पर सिटी चौकी प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी
विज्ञापन

पुलिस जांच के अनुसार पूछताछ के लिए कुछ युवक किए 18 जून को तलब : एसपी

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष ललित ठाकुर की गाड़ी का अज्ञात व्यक्तियों की ओर से पीछा करने के मामले की जांच अब एएसपी करेंगे।
पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारी को जांच का जिम्मा सौंपा था। मामले में त्वरित कार्रवाई न करने पर सिटी चौकी प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ के लिए कुछ युवकों को 18 जून को तलब किया गया है।

कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष ललित ठाकुर ने कुछ समय पहले अपनी सुरक्षा को लेकर एसपी को शिकायत सौंपी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ समय से अज्ञात लोग उनका पीछा कर रहे हैं। शिकायत में उल्लेख किया कि बीती दो मई को वह सरकारी वाहन से लौट रहे थे, तब कुछ अज्ञात वाहनों ने उनका पीछा किया था। इसका खुलासा बाद में सोशल मीडिया से हुआ। शिकायत में कहा कि इससे पहले भी चंबा से शिमला जाते वक्त और भरमौर से लौटते समय लूणा के पास रात के समय अज्ञात वाहनों ने उनका पीछा किया था। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि ऐसी गतिविधियां न केवल उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए खतरा हैं, बल्कि एक सार्वजनिक पद पर आसीन व्यक्ति के रूप में उनके कामकाज को भी प्रभावित करने का प्रयास है। उधर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि एचपीएमसी अध्यक्ष के मामले की जांच का जिम्मा अब एएसपी चंबा करेंगे। चौकी प्रभारी से त्वरित कार्रवाई न करने पर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed