फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Asha workers will deliver zinc tablets to the homes of children aged five years.

Chamba News: पांच वर्ष की आयु वाले बच्चों के घर जिंक की गोलियां पहुंचाएंगी आशा वर्कर

Thu, 29 Feb 2024 07:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 29 Feb 2024 07:33 PM IST
विज्ञापन
Asha workers will deliver zinc tablets to the homes of children aged five years.
पांच वर्ष की आयु वाले बच्चों के घर जिंक की गोलियां पहुंचाएंगी आशा वर्कर
विज्ञापन

तीन मार्च को जिले के 53764 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवाई
उपायुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारियों से बैठक करके जारी किए दिशा निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। आशा वर्कर अपने-अपने कार्य क्षेत्र में पांच वर्ष की आयु वाले सभी बच्चों को ओआरएस और जिंक की गोलियां मुहैया करवाएंगी, जिससे दस्त और निमोनिया के कारण होने वाली पांच वर्ष तक आयु वाले बच्चों की मृत्यु दर को कम किया जा सके। यह बात जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जालम भारद्वाज ने सघन दस्त और निमोनिया नियंत्रण पखवाड़ा की जानकारी देते हुए कही। यह पखवाड़ा 14 से 27 मार्च तक चलाया जाएगा।

वीरवार को उपायुक्त कार्यालय में सघन दस्त और निमोनिया नियंत्रण पखवाड़ा एवं राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस की जिला स्तरीय टास्क फोर्स बैठक का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने की। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रोहित नड्डा ने 3 मार्च को होने वाले पल्स पोलियो अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले में रविवार को पांच वर्ष तक आयु वाले लगभग 53764 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। इसके लिए पूरे जिला में 542 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। हर एक बूथ पर चार कर्मचारी बच्चों को पोलियो की बूंद पिलाने के लिए तैनात रहेंगे। 108 सुपरवाइजर इन कर्मचारियों की किसी भी तरह की स्थिति में सहायता के लिए तैनात किए गए हैं। उपायुक्त ने सभी विभागों से आए हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपरोक्त इन दोनों अभियानों को सफल बनाने के लिए अपना भरपूर सहयोग दें।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed