फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Asha workers waiting for Kovid allowance for one year

आशा वर्करों को एक साल से कोविड भत्ते का इंतजार

Fri, 09 Sep 2022 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Asha workers waiting for Kovid allowance for one year
बनीखेत (चंबा)। जिले की 650 आशा कार्यकर्ताओं को अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने कोविड भत्ते का भुगतान नहीं किया है। 1000 रुपये प्रति माह के हिसाब से आशा कार्यकर्ताओं को अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक यह भत्ता दिया जाना था। इसको लेकर सरकार ने पांच माह पहले अधिसूचना भी जारी कर दी थी लेकिन अभी तक इस अधिसूचना के मुताबिक उन्हें भत्ता नहीं मिल पाया है। इसको लेकर आशा कार्यकर्ताओं में सरकार के प्रति नाराजगी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना काल में जहां आम लोगों को अपने घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी जा रही थी तो वहीं आशा वर्कर अपनी जान की परवाह किए बिना नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रही थीं। उन्होंने कोरोना संक्रमितों को उनके घरों में जाकर उनके स्वास्थ्य जांच में अपनी अहम भूमिका अदा की है। इसके अलावा कोरोना वैक्सीनेशन में भी आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी अहम भूमिका निभाई। आशा कार्यकर्ता आज भी टीकाकरण शिविरों में लोगों को बूस्टर डोज लगाने में मदद कर रही हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं देने वाली आशा कार्यकर्ताओं को सरकार कोविड भत्ता जारी करने में विलंब कर रही है। इससे इन कर्मचारियों का मनोबल गिरा है। जब सरकार ने इस भत्ते की घोषणा की थी तो उस समय आशा कार्यकर्ताओं में काम करने का जुनून भर गया था। उन्हें उम्मीद थी कि 12,000 रुपये के रूप में उन्हें कोविड भत्ता मिलेगा लेकिन अभी तक उन्हें यह भत्ता नहीं मिल पाया है। इसको लेकर जब भी आशा कार्यकर्ताओं ने विभाग के अधिकारियों से बात करनी चाही तो उन्हें मात्र आश्वासन ही मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि सरकार ने अधिसूचना जारी की थी। इसको लेकर बजट मिलते ही आशा कार्यकर्ताओं को उनके भत्तों का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed