फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   As work began on laying new power lines, villagers voiced their grievances regarding the old electricity system.

Chamba News: नई बिजली लाइन बिछने लगी तो ग्रामीणों ने सुनाया पुरानी बिजली व्यवस्था का दर्द

Wed, 09 Sep 2026 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 09 Sep 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
As work began on laying new power lines, villagers voiced their grievances regarding the old electricity system.
100 केवी ट्रांसफार्मर की मांग पर फिंडरू-गुवाड़ी के लोगों ने रुकवाया काम
विज्ञापन

विरोध बढ़ा तो पुलिस पहुंची, बोर्ड अधिकारियों ने बातचीत कर दिया समाधान का भरोसा

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। बिजली की नई लाइन गांव तक पहुंचने वाली थी, लेकिन काम शुरू होते ही ग्रामीणों ने पुरानी व्यवस्था का सवाल सामने रख दिया।
33 केवी फिंडरू से बिजली लाइन बिछाने को लेकर फिंडरू और गुवाड़ी के ग्रामीणों तथा विद्युत बोर्ड के बीच विवाद खड़ा हो गया। ग्रामीणों ने लाइन बिछाने का काम रोकते हुए पहले गांव की बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग रखी। उनका कहना था कि जब तक 100 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित नहीं किया जाता, तब तक फिंडरू से आगे लाइन बिछाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ग्रामीणों के विरोध से मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए विद्युत बोर्ड प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। पुलिस ने जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति शांत हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बीती सर्दियों में बारिश और बर्फबारी के कारण क्षेत्र की विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद भी व्यवस्था पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी। वर्तमान में सिंगल लाइन से बिजली आपूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार इससे आए दिन बिजली बाधित होती है और लंबे समय तक गांवों में अंधेरा छाया रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है। ऐसे में पहले ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर बिजली व्यवस्था को मजबूत किया जाए। उन्होंने चेताया कि मांग पूरी नहीं हुई तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।
पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोपहर में विद्युत बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

--
ग्रामीणों की मांग पर नया ट्रांसफार्मर रखवाया
विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता सुनील चंदेल ने बताया कि गांव में पहले 25 केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर के स्थान पर 65 केवी का ट्रांसफार्मर रखवाया गया था। ग्रामीणों की मांग को पूरा करते हुए 25 केवी क्षमता का नया ट्रांसफार्मर बुधवार को रखवा दिया गया है। उधर, आरसी पांगी अमनदीप सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की मांगों को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। थियोट से लाइन बिछने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed