{"_id":"617ac6e805f8814c3f0512bf","slug":"arrangement-of-corona-guidelines-checked-in-schools-chamba-news-sml388632688","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में जांची कोरोना गाइडलाइन की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में जांची कोरोना गाइडलाइन की व्यवस्था
विज्ञापन
चंबा के एक सरकारी स्कूल में निरीक्षण करते शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। उच्च शिक्षा विभाग चंबा की टीम ने वीरवार को मसरूंड, कोहाल और डुगली स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूलों में कोरोना गाइडलाइन की जांच-पड़ताल की गई। तीनों स्कूलों में कोरोना महामारी की रोकथाम और बचाव के लिए गाइडलाइन उचित पाई गई। विभागीय टीम ने नई गाइडलाइन के बारे में प्रधानाचार्यों और स्टाफ को उचित दिशा-निर्देश दिए।
टीम की अगुवाई करते हुए उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने आदेश दिए हैं कि गेट पर स्कूल में आने वाले हर विद्यार्थी की थर्मल स्क्रीनिंग की जाए। साथ ही इसका रिकॉर्ड भी सुरक्षित रखा जाए। स्कूल में आने वाला कोई भी विद्यार्थी अगर बुखार और जुकाम से पीड़ित है तो इसकी सूचना तुरंत अभिभावकों, नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, संबंधित एसडीएम और उच्च शिक्षा विभाग के कार्यालय सहित शिक्षा निदेशालय को दी जाए।
उन्होंने स्कूल प्रबंधकों को सख्त आदेश दिए हैं कि कोरोना महामारी की रोकथाम और बचाव के लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि अगर स्कूल गाइडलाइन की अवहेलना करते हैं तो संबंधित स्कूल प्रधानाचार्यों और स्टाफ के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि उच्च शिक्षा निदेशक के निर्देशानुसार स्कूलों में औचक निरीक्षण किया जा रहा है।