{"_id":"61f33ccec93a09acaf695558a30b1d73","slug":"ardidhar-jungle-fire-in-control-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरड़ीधार में लगी आग पर वन विभाग ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरड़ीधार में लगी आग पर वन विभाग ने पाया काबू
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Fri, 04 Dec 2015 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के अरड़ीधार के जंगलों में लगी आग को वन विभाग की टीम ने काबू पा लिया है। हालांकि विभाग के कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अभी तक यहां आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। इसके बारे में तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
वीरवार की दोपहर लगभग बारह बजे के करीब होली मुख्यालय के सामने लगती अरड़ीधार में काला धुआं उठना शुरू हो गया था। लोगों को आग लगने का पता चलते ही उन्होंने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दे डाली। इस पर विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्रीय वन रक्षक की अगुवाई में एक टीम को तुरंत राहत कार्य के लिए रवाना कर दिया। इस टीम ने शुक्रवार दोपहर तक आग बुझने की सूचना विभाग को दे दी थी।
विज्ञापन
हालांकि अभी तक राहत कार्य पर गया दल वापस होली मुख्यालय नहीं पहुंच पाया है। उधर इस संबंध में वन परिक्षेत्र अधिकारी होली लाल चंद ने बताया कि राहत कार्य पर भेजे गए दल में सभी लोग प्रशिक्षित हैं, जिन्होंने आग पर काबू पाया है। यह आग किसने लगाई थी और इससे कितना नुकसान हुआ। इसकी जल्द ही रिपोर्ट बनाई जाएगी।
विज्ञापन