{"_id":"68f909d53f7a39be73002521","slug":"applying-on-the-him-access-portal-will-also-make-you-eligible-for-pension-chamba-news-c-88-1-ssml1004-164335-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: हिम एक्सेस पोर्टल पर आवेदन कर भी बनेंगे पेंशन के हकदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: हिम एक्सेस पोर्टल पर आवेदन कर भी बनेंगे पेंशन के हकदार
Wed, 22 Oct 2025 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 22 Oct 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
चंबा। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लिए अब पात्र लोग आसानी से हिम एक्सेस पोर्टल (हिम परिवार) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे उन्हें जिला कल्याण विभाग के कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने होंगे। यह सुविधा खासकर दुर्गम क्षेत्रों और बुजुर्गों के लिए बड़ी सहूलियत है।
यह सुविधा मुख्य रूप से चंबा जिले के पांगी, भरमौर, सलूणी, तीसा, भटियात और डलहौजी क्षेत्रों के बुजुर्गों और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए सहायक होगी। इतना ही नहीं, पेंशन के अलावा इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपने घर बैठे 300 से अधिक सरकारी सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म सभी योजनाओं के लिए एक सिंगल विंडो के रूप में काम करता है, जिससे आवेदन प्रक्रिया और भी सरल और पारदर्शी हो गई है।
कैसे करें आवेदन?
पात्र लोग स्वयं या लोकमित्र केंद्र के माध्यम से हिम परिवार वेबसाइट https://himparivar.hp.gov.in/ekalyan पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद, सत्यापन और स्वीकृति की सूचना डिजिटल माध्यम से प्राप्त होगी, जिससे कार्यालयों के चक्कर की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज़ : घोषणा पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, बैंक खाता (सिंगल), आधार कार्ड, परिवार नकल, बीपीएल और राशन कार्ड
अब लोग अपने मोबाइल, कंप्यूटर, या लैपटॉप से पेंशन के लिए हिम एक्सेस पोर्टल के जरिये आवेदन कर सकते हैं, जिससे उन्हें सरकारी दफ्तरों में जाने की कोई आवश्यकता नहीं रहेगी। राज बहादुर, कार्यवाहक जिला कल्याण अधिकारी, चंबा